यूपी के इस शहर में चीते की तरह छाती पर चढ़ बैठते हैं कुत्ते, एक दिन में 20 पर हमला

UP Sambhal News: संभल के हिलाली सराय और मियां सराय से आवारा कुत्तों के द्वारा गलियों से निकलने वाले राहगीरों पर हमले की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। जहां आवारा कुत्तों के द्वारा गलियों से निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है।

Stray Dogs Attack: यूपी का एक ऐसा जिला, जहां चीते की तरह उछल कर छाती पर चढ़ बैठता है कुत्ता...ये कोई सुनी सुनाई बात नहीं बल्कि सीसीटीवी वीडियो में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हम बात संभल जिले की कर रहे हैं। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइन के बावजूद यूपी सरकार के अफसरों पर गाइडलाइन का कितना असर है ये संभल में देखने के लिए मिला है। जहां संभल नगर पालिका क्षेत्र के हिलाली सराय और मियां सराय इलाके में आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में चार लोगों पर भयावह अंदाज में हमला करके निशाना बनाया है।

dogs (3)

संभल में चीते की तरह छाती पर चढ़ बैठते हैं कुत्ते, एक दिन में 20 पर हमला

लोगों में दहशत का माहौल

इसके बाद इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों के हमले से दहशत का माहौल बना हुआ है। जबकि शहर के दूसरे इलाकों में भी आवारा कुत्तों ने एक दर्जन लोगों पर हमला करके घायल किया है। वहीं, आवारा कुत्तों के हमले के बाद लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

End of Feed