सीएम योगी के टोंटी वाले तंज पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार; CM का मतलब बताया 'करप्ट माउथ'

UP Politics: यूपी की राजनीति में 'टोंटी' पर घमासान जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बिना नाम लिए किए गए कटाक्ष पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए उन्हें 'करप्ट माउथ' कहा है और उनके पारिवारिक इतिहास और मठ के उत्तराधिकारी बनने पर कई तीखे सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों के तीर एक बार फिर मर्यादा की सीमा को लांघते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पर्यावरण दिवस के एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए 'टोंटी चोरी' का मुद्दा उठाए जाने के बाद, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक बेहद आक्रामक और लंबा पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने पोस्ट में सीएम का मतलब करप्ट माउथ बताते हुए भाषिक अभद्रता के आरोप लगाए।

akhilesh yadav on yogi up politics

योगी के टोंटी वाले बयान पर अखिलेश ने किया ट्वीट (फाइल फोटो | PTI)

अखिलेश यादव का बड़ा हमला: 'CM यानी करप्ट माउथ'

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचरण पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'करप्ट माउथ' की संज्ञा दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में सिलसिलेवार ढंग से सीएम के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए लिखा। अखिलेश ने पोस्ट किया कि:

End of Feed