Prayagraj News: दरोगा ने रिश्वत में कुर्सी-टेबल के लिए 35 हजार के साथ ही मांगे गाय-भैंस और कुत्ता

प्रयागराज STF में तैनात एक दरोगा रणेन्द्र कुमार सिंह पर शराब तस्करी के मुकदमे से नाम हटाने के बदले रिश्वत के तौर पर 35 हजार रुपये, गाय, भैंस और कुत्ता मांगने का आरोप है।

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में तैनात एक दरोगा पर शराब तस्करी के मुकदमे से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि दरोगा रणेन्द्र कुमार सिंह ने शिकायतकर्ता से कुर्सी-मेज खरीदने के नाम पर 35 हजार रुपये के अलावा दो गाय, एक भैंस और जर्मन शेफर्ड कुत्ते की मांग की। मामले में हरियाणा के हिसार मंडल के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 6 अक्टूबर 2026 को दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Prayagraj Bribery

दरोगा ने मांगी अनोखी रिश्वत

शिकायतकर्ता मनवीर सिंह उर्फ मन्नू ने दरोगा से बातचीत की 45 ऑडियो रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट जांच एजेंसी को सौंपे थे। ACB की जांच में रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई। हालांकि, मामले में आरोपों पर दरोगा का पक्ष सामने आना बाकी है।

End of Feed