Pilibhit News: पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का इनामी था सरबजीत सिंह

पीलीभीत में व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी शूटर सरबजीत सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए। आरोपी के पास से हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।

Pilibhit Police Encounter: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सरबजीत सिंह को शनिवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगभग एक महीने से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Pilibhit encounter

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर एनकाउंटर में ढेर

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने एक साथी के साथ पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही बिलसंडा थाना पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

End of Feed