सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो गरमाई राजनीति, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अवैध मस्जिद पर शनिवार सुबह बुलडोजर चलाया गया। जिला अदालत से अपील खारिज होने के बाद हुई इस कार्रवाई के दौरान कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय परिसर के भीतर स्थित अवैध घोषित की गई एक मस्जिद को ध्वस्त करने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई शनिवार तड़के अमल में लाई गई। जिला अदालत द्वारा मस्जिद हटाने के आदेश को बरकरार रखे जाने के बाद प्रशासनिक अमले ने बुलडोजर चलाकर ढांचे को ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और सभी गेटों को एहतियातन बंद कर दिया गया। वहीं, इस विध्वंस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।

saharanpur mosque demolition

कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद हुई कार्रवाई

कोर्ट के आदेश और अपील खारिज होने के बाद एक्शन

यह कार्रवाई मुस्लिम पक्ष की उस अपील के खारिज होने के बाद हुई है, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट के पुराने आदेश को चुनौती दी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 17 जुलाई को कलेक्ट्रेट परिसर में बनी इस मस्जिद को अवैध करार दिया था और इसे गिराने का आदेश दिया था। साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और व्यावसायिक दुरुपयोग को लेकर कब्जाधारियों पर 6.41 करोड़ रुपये का हर्जाना लगाया था।

End of Feed