UP News: महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर बस यात्रा मुफ्त, साथ में एक सहयोगी भी कर सकेगा फ्री सफर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा देते हुए 27 से 28 अगस्त की रात तक राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है।

UP News: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बहनों को एक बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिल्कुल निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की रात से शुरू होकर 28 अगस्त की रात तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन को आपसी तालमेल बनाकर व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि बहनें पूरी तरह सुरक्षित और सुगम माहौल में अपने घर पहुंच सकें।

UP Free Bus Travel Rakshabandhan

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा (फाइल फोटो)

महिला सुरक्षा के लिए 'एंटी-रोमियो स्क्वॉड' मुस्तैद

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने त्योहार के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डों और प्रमुख राजमार्गों पर मनचलों पर लगाम कसने के लिए 'एंटी-रोमियो स्क्वॉड' को पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा। बस चलाने वाले किसी भी ड्राइवर को नशे की हालत में वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी बसों के साथ-साथ निजी बस, ऑटो और टैक्सी चालकों का भी अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा। त्योहार के दौरान सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed