VIDEO: बदहाल रास्तों की लड़ाई सड़क पर आई, कैबिनेट मंत्री का भाजपा विधायक ने रोका रास्ता; आपस में भिड़े समर्थक!

उत्तर प्रदेश के महोबा में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और एक पार्टी विधायक आमने-सामने आ गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला उस वक्त बिगड़ा जब कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर रास्ता रोका।

Mahoba Political Drama: उत्तर प्रदेश के महोबा में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और एक पार्टी विधायक आमने-सामने आ गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला उस वक्त बिगड़ा जब कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर रास्ता रोका। इस दौरान, भाजपा विधायक ने स्वतंत्र देव सिंह के सामने सड़कों की बदहाली को लेकर अपनी नाराजगी जताई। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

Swatantra Dev Singh

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

क्या है पूरा मामला

विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने समर्थकों संग कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का उस वक्त रोका जब वह 100 ग्राम प्रधानों के साथ युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भाजपा विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए रास्तों को लेकर विरोध किया। जिसकी वजह से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। इस दौरान, नेताओं के बीच नोकझोकं भी हुई।

End of Feed