Lucknow Car Fire: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, चालक को निकलने का नहीं मिला मौका; जिंदा जलकर मौत

लखनऊ के बीकेटी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई, पुलिस जांच में जुटी।

Lucknow Car Fire: राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां सड़क पर दौड़ रही एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार युवक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह कार के भीतर ही जिंदा जल गया।

Lucknow car fire

कार के अंदर फंसा युवक जिंदा जला

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, लेकिन नहीं बची जान

चश्मदीदों के अनुसार, कार में अचानक से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई और ड्राइवर को बाहर निकलमे का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और बीकेटी थाने की पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार के अंदर मौजूद युवक पूरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

End of Feed