गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर फिर उठे सवाल; उन्नाव में एक्सपेंशन ज्वाइंट में दरार आई, अमरोहा में सड़क धंसी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 421-422 पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास दरार आ गई है। अमरोहा और उन्नाव में सड़क धंसने के बाद एक बार फिर सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश के 'गंगा एक्सप्रेसवे' की गुणवत्ता और मेंटेनेंस को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अमरोहा के बाद अब उन्नाव जनपद के दही क्षेत्र स्थित बशीरतगंज के पास किमी 421-422 पर सराय कटियान नहर पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट के किनारे अचानक दरार आ गई। ज्वाइंट के किनारे आई इस दरार की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। निर्माण एजेंसी की टीम ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर दरार के ऊपर डामर की ओवरलैपिंग कर उसे दुरुस्त किया, जिसे लेकर अब लीपापोती करने के आरोप भी लग रहे हैं।

unnao ganga expressway

उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर आई दरार

उन्नाव और अमरोहा में लगातार सामने आ रही हैं खामियां

गंगा एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ महीनों से लगातार मरम्मत और धंसने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्नाव में सराय कटियान के पास एक्सपेंशन ज्वाइंट फटने के अलावा ढलान पर बनी कई नालियां भी टूटी हुई मिली हैं, जिनकी सीमेंट और गिट्टी से मरम्मत की जा रही है।

End of Feed