'अगर 1947 में मोदी या पटेल PM होते तो...', विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कांग्रेस पर बरसे CM योगी

लखनऊ में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1947 में देश का विभाजन और उस दौरान हुआ नरसंहार कांग्रेस की सत्ता की लालच और कायरता का नतीजा था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के भारत विभाजन को इतिहास का सबसे दर्दनाक और काला अध्याय करार दिया है। लखनऊ में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने उस दौर की त्रास्दी के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में देश का जो बंटवारा हुआ और उसके बाद जो भयानक नरसंहार हुआ, वह सिर्फ सत्ता पाने की होड़ और कायरता का नतीजा था।

CM yogi Partition Horrors

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर करारा प्रहार (फोटो: X/@myogiadityanath)

मुख्यमंत्री ने कहा, "सोचिए, अगर आजादी के समय देश की कमान नरेंद्र मोदी या सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे मजबूत नेतृत्व के हाथों में होती, तो किसी की हिम्मत नहीं होती कि वह भारत की एक इंच जमीन भी छीन सके या देश के टुकड़े कर सके।" उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान समर्थकों ने जिन इलाकों की मांग भी नहीं की थी, कांग्रेस ने सत्ता की भूख में पंजाब, सिंध और बंगाल जैसे समृद्ध और हिंदू बहुल हिस्सों को जबरन दे दिया। देश आज तक नक्सलवाद और उग्रवाद के रूप में उस गलत फैसले की कीमत चुका रहा है।

End of Feed