Eastern Peripheral Expressway Accident: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; 12 की मौत

Eastern Peripheral Expressway Accident News Today: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव कट के पास श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए।

Eastern Peripheral Expressway Accident News Today: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बड़ागांव कट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में लगभग 32 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के बागड़ धाम से दर्शन कर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की ओर लौट रहे थे।

Baghpat Road Accident

घटनास्थल पर मौजूद एंबुलेंस

तड़के 12:30 बजे हुआ हादसा, राहत कार्य में जुटी पुलिस

बागपत के पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज कुमार राय के अनुसार, आपातकालीन सेवा डायल 112 के माध्यम से तड़के लगभग 12:30 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, 4 पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) यूनिट्स और एम्बुलेंस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं।

End of Feed