इस्तीफा, बयान और बवाल... PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड; यूपी सरकार ने शामली DM से किया अटैच

उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से 26 जनवरी को इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है और उन्हें शामली के जिला मजिस्ट्रेट से संबद्ध कर दिया है। अग्निहोत्री ने इस्तीफे के बाद गंभीर आरोप लगाए थे।

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई है जब उन्होंने सरकारी नीतियों, खासकर नए यूजीसी नियमों के विरोध में पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इस फैसले ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

Bareilly City Magistrate alankar agnihotri news

सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देना पड़ा भारी

शमली डीएम कार्यालय से अटैच किए गए अग्निहोत्री

सोमवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, अलंकार अग्निहोत्री को शमली के जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। राज्य सरकार के नियुक्ति अनुभाग-7 की विशेष सचिव अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया अग्निहोत्री का आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

End of Feed