Deoria Case: यूपी मेंदेवरिया सामूहिक हत्याकांड मामले के बाद पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया के फतेहपुर गांव पहुंचेंगे। यहां वो सामूहिक हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्यप्रकाश दूबे के घर जाएंगे। बताया जा रहा है कि साथ ही वो घटनास्थल का मुआयना भी करेंगे। हालांकि, अखिलेश यादव के देवरिया दौरे को लेकर गांव के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Deoria Murder Case: आज देवरिया का दौरा करेंगे अखिलेश, प्रेम और सत्यप्रकाश के जाएंगे घर, गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा (फाइल फोटो)
गांव के चप्पे-चप्पे पे सख्त पहरा
दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के देवरिया दौरे को लेकर रविवार की शाम से ही गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा लगा दिए गए हैं। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर IG जे रविंद्र गौड़ ने रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक कर शाम को ही पूरे कार्यक्रम का खाका तैयार किया ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
कार्यकर्ताओं की जुट सकती हैं भीड़
बता दें अखिलेश यादव के फतेहपुर गांव आने के मद्देनजर पूरे गांव में बिना पुलिस की अनुमति के गांव के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गई हैं। गांव के हर मोड़ पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रेम यादव के घर से लेकर लेहड़ा टोले पर सत्यप्रकाश दूबे के मकान तक हर रास्ते पर आवाजाही बंद रहेगा। सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। हालांकि, यहां सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, इससे गांव में आवाजाही प्रभावित होंगी।
