UP Weather Today: यूपी में कहां तक पहुंचा मानसून? आखिर कब तक सताएगी लू और गर्मी; पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 June 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को 61 जिलों में हीटवेव और 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज का मौसम (28 June 2026): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का वार लगातार जारी है। हालांकि कुछ जिलों में छिटपुट बारिश का सिलसिला भी जारी है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या समेत 61 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बलिया, वाराणसी, गोरखपुर समेत 20 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। यूपी में अभी तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले 1-2 दिनों इसके आगमन की संभावना जताई है। जिसके बाद लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

UP Weather

यूपी में 28 जून को कैसा रहेगा मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सुबह बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा संभल और महराजगंज में भी बरसात हुई। साथ ही हल्की ठंडी हवाएं भी चली, जिसके कारण गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं आगरा, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने 30 जून या इसके बाद प्रदेश में मानसूनी बारिश की शुरुआत की संभावना जताई है। इस दौरान जिन जगहों पर बारिश नहीं होगी, वहां बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में भी 8-9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

End of Feed