यूपी में आज का मौसम (25 June 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कुछ जिलों में हीटवेव का प्रकोप भी बना हुआ है। इस बीच राहतभरी खबर ये हैं कि अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री यूपी में हो सकती है। फिलहाल यह बिहार बॉर्डर के पास पिछले कुछ दिनों से अटका हुआ है। लेकिन इस बार मानसून का आगमन देरी से होने वाला है। यूपी में आज कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं।
बादल भी, लपटें भी! यूपी में मौसम दिखा रहा दो रंग (AI Image)
यूपी में 25 जून को कैसा रहेगा मौसम
यूपी में रोजाना की तरह आज भी कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी आशंका है। वहीं 8 जिलों में आज हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में 28 जून तक पहुंचेगा मानसून!
मानसून की राह देख रहे यूपीवासियां का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। 28 जून तक मानसून गोरखपुर-महाराजगंज के रास्ते प्रदेश में दस्तक दे सकता है। यह 29 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। जिसके बाद 1-2 जुलाई तक पूरे यूपी को कवर करने की संभावना है। इस बार मानसून अपने सामान्य समय 20 जून से करीब 8 दिन देरी से दस्तक देने वाला है।
यूपी का सबसे गर्म जिला
यूपी में बुधवार को एक बार फिर बांदा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आजमगढ़, वाराणसी, जालौन और ललितपुर में तेज बारिश दर्ज की गई। आगरा समेत कुछ जगहों पर आंधी भी चली। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद कानपुर में 24 डिग्री, बिजनौर में 24.5 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 25.5 डिग्री और मेरठ में 25.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
