UP Weather Today: मानसून आने से पहले यूपी में गर्मी और बारिश की जंग, आज कौन होगा हावी? देखें IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 June 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं से राहत मिली है। वहीं बुंदेलखंड समेत 32 जिलों में लू का अलर्ट जारी है।

यूपी में आज का मौसम (24 June 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बारिश हो रही है वहीं दूसरी ओर कई जिले हीटवेव की चपेट में हैं। खासतौर पर बुंदेलखंड के हिस्से में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में बारिश और 32 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ शहरों में आज सुबह से ही बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मथुरा में बुधवार तड़के आंधी चली और जोरदार बारिश हुई। वहीं आगरा में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा बारांबकी, लखनऊ समेत 15 से अधिक जिलों में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही हवाएं भी चल रही हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत बनी हुई है।

UP Weather today

यूपी में कब पहुंचेगा मानसून

यूपी में इस बार मानसून देरी से दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में 28 जून तक यह यूपी-बिहार मानसून से गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। जिसके बाद यह 30 जून तक यूपी की राजधानी लखनऊ तक पहुंच सकता है। 2 जुलाई तक मानसून के पूरे राज्य को कवर करने की संभावना है। वैसे तो यूपी में मानसून के आगमन का सामान्य समय 20 जून है। लेकिन इस बार यह करीब 8 दिन की देरी से 28 जून तक प्रदेश कर सकता है। फिलहाल मानसून महाराजगंज के पास अटका हुआ है।

End of Feed