उत्तर प्रदेश का मौसम (22 Jan 2026) UP Weather Today: यूपी में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से फिर बढ़ेगी ठंड!

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 Jan 2026: उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है।

यूपी में आज का मौसम (22 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में आज मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। फिलहाल दो दिनों से यूपी के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में फिर से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले 3 दिन पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से यूपी के मौसम पर प्रभाव देखने को मिल सकता है।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दोनों हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। हालांकि इस दौरान कहीं भी किसी तरह को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

End of Feed