उत्तर प्रदेश का मौसम (19 May 2026) UP Weather Today: यूपी में दिन-रात गर्मी का तांडव, 47 डिग्री पार पहुंचा तापमान; इन शहरों में लू और वार्म नाइट का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 May 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश में दिन का तापमान 47 डिग्री पार पहुंच गया है। बांदा लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ जहां तापमान 47.6°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज 39 जिलों में हीटवेव और 13 जिलों में वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज का मौसम (19 May 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का बुरा हाल है। दिन के समय सूरज की तपिश और लू के थपेड़े लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर रहे हैं। जिससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। प्रदेश में तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ रहा है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों पर भी प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। यूपी का बांदा लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ। यहां का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 27 अप्रैल को भी बांदा में इतना ही अधिकतम पारा दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने आज यूपी के 39 जिलों में हीटवेव (Heat Wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है। रात के समय भी गर्मी सताने वाली है। 13 जिलों में उष्ण रात्रि (Warm Night) का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

UP Weather (5)

यूपी के किन जिलों में लू का अलर्ट

यूपी में आज प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, जालौन, हमीरपुर, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, महोबा, झांसी और आसपास के इलाकों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वॉर्म नाइट यानी उष्ण रात्रि को लेकर गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed