उत्तर प्रदेश का मौसम (18 March 2026) UP Weather Today: यूपी में फिर बारिश की एंट्री, पश्चिमी विक्षोभ से 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम; जानें कहां-कहां होगी बरसात?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 March 2026: उत्तर प्रदेश का मौसम 24 घंटे बाद फिर से बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में तेज हवाओं संग बारिश का मौसम फिर से देखने को मिलेगा।

यूपी में आज का मौसम (18 March 2026): उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कभी धूप तो कभी बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। जिसके चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में कभी मौसम सुहावना हो जा रहा है, तो कभी तेज गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि यूपी में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन एक बार फिर बारिश का कमबैक होने वाला है। अगले 24 घंटे बाद राज्य में मौसम रुख बदलने वाला है। जिसके बाद यूपी के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश वाला मौसम देखने को मिल सकता है। जिससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है। साथ ही गर्मी से भी राहत मिलेगी।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज मौसम साफ रहने वाला है। दिन में तेज धूप निकली रहेगी। दिन का पारा करीब 35 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है। आज प्रदेश में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 24 घंटे बाद यूपी के मौसम में बदलाव होने वाला है। 19 से 22 मार्च के बीच यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं संग बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। बारिश और सर्द हवाओं के चलते तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

End of Feed