उत्तर प्रदेश का मौसम (18 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी के 19 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में बुधवार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से नोएडा, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के 19 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। जहां बांदा और प्रयागराज में पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। जानते हैं कैसा रहेगा यूपी का मौसम।

यूपी में आज का मौसम (18 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में विदा होती गुलाबी ठंड के बीच अब बादलों की हलचल शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 18 फरवरी, बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अपना रंग बदलेगा। जहां एक ओर पश्चिमी यूपी में काले बादलों की परेड के साथ बारिश और ओलों का खतरा मंडरा रहा है, वहीं पूर्वी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है।

UP Weather.

यूपी में आज कहीं बारिश तो कहीं धूप

19 जिलों में बारिश और ओलों का अलर्ट

सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर जैसे पश्चिमी संभाग के 19 जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है। आज दोपहर के समय इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

End of Feed