उत्तर प्रदेश का मौसम (17 March 2026) UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से शुरू होगा बारिश का नया दौर

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 March 2026: यूपी में फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, कभी तेज धूप तो कभी बारिश का मौसम दर्ज किया जा रहा है। आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

यूपी में आज का मौसम (17 March 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश की फुहारें तेज गर्मी से राहत दिला रही हैं, वहीं कुछ जगहों पर चिलचिलाती धूप और गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी हैं। फिलहाल यूपी में जारी बेमौसम बारिश पर ब्रेक लग गया है। लेकिन जल्द ही प्रदेश में फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है। जिससे यूपी में तीन दिनों तक बारिश का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। दो दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप निकलेगी, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ सकता है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिम विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव होने की संभावना है। इस वेदर सिस्टम का प्रभाव यूपी के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।

End of Feed