उत्तर प्रदेश का मौसम (17 June 2026) UP Weather Today: प्री-मानसून भी बेअसर! यूपी के कई जिले झेल रहे भीषण गर्मी, इस दिन से फिर लू की एंट्री

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 June 2026: यूपी में इस समय कहीं प्री-मानसून की बारिश हो रही है, तो कहीं तेज गर्मी परेशान कर रही है। प्रयागराज 43.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। 19 जून से कई जिलों में हीटवेव का भी खतरा है।

यूपी में आज का मौसम (17 June 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज आंधी और बारिश हो रही है, तो कहीं चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि प्री-मानसून एक्टिव है, जिसके चलते सिर्फ कुछ ही जिलों में बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं बुदंलेखंड और दक्षिणी जिले तेज गर्मी की मार झेल रहे हैं। यहां कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज दर्ज किया गया, जहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया। प्रयागराज मंगलवार को पूरे देश का भी सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दिनों में भी यूपी के मौसम में उलटफेर देखने को मिलेगा।

UP Weather

यूपी में कब तक पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को 27 जिलों में आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं पश्चिमी हिस्सों में भी अधिकांश जिलों में तेज धूप निकली हुई है। मंगलवार को भी यूपी के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्री-मानसून की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 20 से 35 जून के बीच मानसून की एंट्री यूपी में हो सकती है।

End of Feed