उत्तर प्रदेश का मौसम (16 March 2026) UP Weather Today: यूपी में तेज गर्मी के बीच बदला मौसम, आज 42 जिलों में बारिश और 17 में ओलों का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 March 2026: उत्तर प्रदेश में ऱविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल गई। सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे। इस दौरान 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। आज भी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं किन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज का मौसम (16 March 2026): उत्तर प्रदेश में जारी तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। रविवार को नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। यूपी में फिलहाल कुछ दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आज यूपी के 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 17 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार है। सोमवार को वाराणसी, प्रतापगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, हरदोई, उन्नाव, बरेली, अमेठी, शाहजहांपुर, बिजनौर और शामली समेत 40 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गोरखपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में ओले गिरने का येलो अलर्ट है।

End of Feed