उत्तर प्रदेश का मौसम (13 May 2026) UP Weather Today: कहीं बारिश तो कहीं झुलसाती गर्मी; यूपी के 11 जिलों में आज आंधी-बरसात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 May 2026: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी-बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। आज भी 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

यूपी में आज का मौसम (13 May 2026): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के मौसम ने फिर से करवट बदली है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, कहीं-कहीं पर आंधी भी चली। बढ़ती गर्मी के बीच हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। कई जगहों पर लू जैसी स्थिति भी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

UP Weather update

यूपी में आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर तराई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। यूपी में आज बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यूपी में अगले 2 दिन आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

End of Feed