उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 Jan 2026: यूपी में दिन-रात गलन का दौर, सहारनपुर से नोएडा तक शीतलहर का अलर्ट; कब मिलेगी ठंड से राहत

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 Jan 2026: यूपी में ठंड और घना कोहरा खूब कहर बरपा रहे हैं। शीतलहर और कोल्ड डे के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। दिन में धूप न निकलने के कारण ठिठुरन का एहसास लगातार बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है:

यूपी में आज का मौसम (12 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। कई जिले घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं। प्रदेश में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों कुछ जिलों में दिन में धूप भी खिली रही। जिसके बाद एक बार फिर कोहरा लौट आया है। रविवार को सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी भी बहुत कम दर्ज की गई।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके साथ ही कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति भी कई जिलों में देखने को मिल रही है। सोमवार को सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा समेत 17 जिलों में शीतलहर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed