उत्तर प्रदेश का मौसम (12 Feb 2026) UP Weather Today: गर्मी-सर्दी के बीच फंसे मौसम में लौटेगी बारिश, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 12 से 16 फरवरी तक गर्मी बढ़ने के बाद 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। जानिए यूपी को लेकर मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान।

यूपी में आज का मौसम (12 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर अपनी चाल बदलने की तैयारी में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान बताते हैं कि यूपीवालों को फरवरी के मध्य में ही मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। जहां एक ओर सूरज की तपिश दिन के तापमान को बढ़ाएगी, वहीं दूसरी ओर हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की गर्जना और बारिश फिर से सिहरन पैदा कर सकती है।

UP Weather.

जानें यूपी में कब आने वाली है बारिश

तापमान में उछाल और तीखी धूप का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 16 फरवरी के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के सभी 75 जिलों में आसमान साफ रहने और खिली हुई धूप निकलने का अनुमान है। धूप की तेजी के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है, जिससे लोगों को दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होने लगेगा। बीते 24 घंटों के दौरान बांदा जिला 29.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया है, जो इस बात का संकेत है कि सर्दियां अब विदा होने की राह पर हैं।

End of Feed