यूपी में आज का मौसम (03 May 2026): उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले चार दिनों से यूपी के ज्यादार हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है। कई शहरों में तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे के दौरान भी कहीं बारिश हुई तो कहीं आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके प्रभाव से मई के दूसरे सप्ताह में भी यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान आंधी-तूफान आने और तेज बारिश होने का अनुमान है।
यूपी में आज का मौसम
यूपी में कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आज यूपी के 26 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। IMD ने इस बार पूरे मई माह में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। शुरुआत के 10 दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहने की संभावना है। जिसके कारण आंधी-बारिश का मौसम रहेगा। जिससे गर्मी और लू से राहत बरकरार रहेगी।
यूपी के किन शहरों में आज होगी बारिश
मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और आसपास के इलाके।
यूपी में अगले 5 दिनों में और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुशीनगर और ललितपुर में झमाझम बारिश हुई। वहीं झांसी समेत 5 जिलों में आंधी-तूफान आया। इस दौरान यूपी का सबसे गर्म जिला जालौन रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों बारिश के कारण प्रदेश में 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। अगले 5 दिनों में खराब मौसम के चलते 4-5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।
