यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 सीनियर IPS अफसरों के तबादले; लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तरुण गाबा को लखनऊ का और पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत लखनऊ और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण शहरों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं, वहीं कई प्रमुख जोनों के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

UP IPS transfer

UP में 15 IPS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ और प्रयागराज में नए पुलिस कमिश्नर तैनात

तबादला सूची के अनुसार तरुण गाबा (IPS-2001 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा के पद से ट्रांसफर कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया हैं। साथ ही पीयूष मोर्डिया (IPS-1998 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के पद से ट्रांसफर कर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

End of Feed