यूपी में भारी बारिश से त्राहिमाम, छह की मौत, फसलें बर्बाद; किसानों को मुआवजा देने का निर्देश

यूपी में भारी बारिश से पैदा हुए हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिवृष्टि से हुई जनहानि और पशुहानि पर तत्काल मुआवजा देने को कहा है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से मौसम की मार जारी है। करीब 50 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी है। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य में 100 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई ग्रामीण इलाकों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल नष्ट फसलों का सर्वे कर किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में सामान्य से करीब 19 गुना अधिक बारिश दर्ज की गई। राज्य के 63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है और कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड का मध्यम खतरा भी बताया गया है।

UP Heavy Rainfall

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (फोटो-AI)

बारिश से हुई जनहानि के मामलों में पांच लोगों की मौत तीन अलग-अलग घटनाओं में कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से हुई, जबकि एक व्यक्ति की जान पेड़ गिरने से गई। ये सभी मौतें लखीमपुर खीरी, अमेठी और बाराबंकी जिलों में हुई हैं।

End of Feed