उत्तर प्रदेश में बेतहाशा बारिश से आफत; प्रयागराज की कॉलोनियों में चलीं नावें, रायबरेली में अस्पताल परिसर बना तालाब

उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण बेतहाशा बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रयागराज में नाला और ससुर खदेरी नदी उफनाने से घरों में पानी घुस गया है, वहीं रायबरेली के बछरावां CHC परिसर और वार्डों में जलभराव से मरीज परेशान हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाओं के मजबूत होने से पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई शहरों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश और काले बादलों के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कहीं रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है तो कहीं अस्पतालों की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

Heavy rain UP

प्रयागराज में गाड़ियां डूबीं, रायबरेली में अस्पताल में घुसा पानी

प्रयागराज: ससुर खदेरी नदी उफनाई, घरों में घुसा गंदा पानी

प्रयागराज में देर रात से हो रही भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है।

End of Feed