ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ 30 मिनट में पहुंचेंगे, योगी सरकार ने बनाया मास्टरप्लान

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट को 'ग्रेटर नोएडा मास्टर प्लान 2041' में संशोधन के तहत शामिल किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य माल ढुलाई और यात्री वाहनों के ट्रैफिक को पूरी तरह अलग करना है...

UP Expressway News: उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भविष्य की बुनियादी जरूरतों और औद्योगिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा ढांचागत फैसला लिया है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक की दूरी को महज 30 से 45 मिनट में पूरा करने के लिए एक नई कनेक्टिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। लखनऊ में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस योजना की विस्तृत रूपरेखा रखी गई। बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Expressway

ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने की योजना

ग्रेटर नोएडा मास्टर प्लान 2041 में बड़ा बदलाव

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट को 'ग्रेटर नोएडा मास्टर प्लान 2041' में संशोधन के तहत शामिल किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य माल ढुलाई और यात्री वाहनों के ट्रैफिक को पूरी तरह अलग करना है, ताकि भविष्य में एक्सप्रेसवे और प्रमुख औद्योगिक केंद्रों पर जाम की समस्या न पैदा हो।

End of Feed