UP में 12 IPS और 35 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर, टि्विंकल जैन बनीं लखनऊ ADCP; देखें पूरी लिस्ट

यूपी में पिछले 24 घंटे के अंदर 21 प्रशिक्षु आईएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आइये जानते हैं किसे कहां तैनाती मिली है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस ट्रांसफर सूची में खास तौर पर 2019, 2020 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इससे पहले बुधवार को भी 21 प्रशिक्षु आईएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे।

Uttar Pradesh IPS transferred News.

(सांकेतिक फोटो)

जारी आदेश के मुताबिक, सागर जैन को सहारनपुर से स्थानांतरित कर प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल भेजते हुए एएसपी दक्षिणी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच में एएसपी नगर नियुक्त किया गया है, जबकि विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ में एएसपी नगर के पद पर तैनात किया गया है।

End of Feed