अपनी तेरहवीं के बाद जिंदा घर लौटा 'मुर्दा', परिवार से लेकर पुलिस तक के उड़े होश; अब बंद होगी हत्या की फाइल

Ghaziabad: गाजियाबाद के वैशाली में जिस युवक को मरा समझकर परिवार ने 24 जून को उसकी तेरहवीं कर दी, वह अगली सुबह जिंदा घर लौट आया। इस नाटकीय मोड़ के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए हैं।

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा नजर आता है। वैशाली सेक्टर-5 के रहने वाले जिस 30 वर्षीय युवक को उसका परिवार मृत मान चुका था, मोर्चरी में जाकर जिसकी लाश की पहचान की थी, जिसका बकायदा अंतिम संस्कार कर 24 जून को 'तेरहवीं' का भोज तक करा दिया गया था, वह युवक गुरुवार (25 जून) की सुबह अचानक अपने पैरों पर चलकर जिंदा घर लौट आया।

ghaziabad dead man returned home

पड़ोसियों पर दर्ज हो गया था हत्या का मुकदमा (सांकेतिक चित्र)

युवक को अचानक जिंदा सामने देख जहां परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, वहीं गाजियाबाद पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। इस नाटकीय मोड़ के बाद पुलिस ने आनन-फानन में दर्ज मर्डर केस की फाइल को दोबारा खोल दिया है।

End of Feed