Amroha Gangrape Case: दिल्ली से 150 KM दूर दरिंदगी, दारोगा-सिपाही समेत चार आरोपी गिरफ्तार; SP ने बताई पूरी वारदात

Amroha Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में एक 23 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के आरोपों के आधार पर पुलिस ने दरोगा, सिपाही और CRPF के दो जवानों सहित सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Amroha Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली और खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय युवती ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा, एक सिपाही, सीआरपीएफ (CRPF) के एक इंस्पेक्टर और एक जवान पर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाई और चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Amroha Gangrape Case

अमरोहा पुलिस ने चंद घंटों में दबोचे चारों नामजद आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि उसे धार्मिक स्थल के दर्शन कराने के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद आरोपी उसे उत्तराखंड स्थित एक विधायक के फार्म हाउस (गेस्ट हाउस) पर ले गए, जहां उसके साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

End of Feed