Bulldozer Action को लेकर सीएम योगी का ऐलान- 'कैसा भी कब्जा हो बुलडोजर कार्रवाई होकर रहेगी'

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर जबरन शॉपिंग मॉल बनाए या कोई व्यक्ति अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाए, तो उस पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन या किसी पौराणिक स्थल पर कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ सरकार का बुलडोजर जरूर चलेगा और उसे कोई नहीं रोक सकता।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर हर व्यक्ति को न्याय दिलाया है और प्रदेश में बने सुरक्षा के माहौल ने ही उत्तर प्रदेश को लेकर दुनिया का नजरिया बदला है।

yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर जबरन शॉपिंग मॉल बनाए या कोई व्यक्ति अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाए, तो उस पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि सुरक्षा का वातावरण सभी के लिए जरूरी है और इसी ने प्रदेश की छवि बदली है।

End of Feed