यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात; योगी सरकार आज लॉन्च करेगी ₹5 लाख तक की कैशलेस इलाज योजना, 12 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार आज शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के जरिए सहायता राशि भी जारी की जाएगी।

UP Teacher Cashless Healthcare Scheme: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कार्मिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती देने जा रही है। मुख्यमंत्री आज बुधवार को वाराणसी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।

CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच सामाजिक सुरक्षा संबंधी समझौता (एमओयू) का आदान-प्रदान होगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन), अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डेन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइये तथा अन्य पात्र कार्मिक और उनके परिवार लाभान्वित होंगे। इस योजना से लगभग 12 लाख शिक्षक, रसोइये एवं अन्य कार्मिक परिवार सहित स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आएंगे।

End of Feed