मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, सामने आई तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंचे, जहां पर मां का पार्थिव शरीर देखकर वह भावुक हो गए। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते मां सावित्री देवी का निधन हुआ। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में अंतिम सांस ली, जहां मां के अंतिम दर्शन के लिए योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

CM Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भावुक हुए CM योगी

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंचे, जहां पर मां का पार्थिव शरीर देखकर वह भावुक हो गए। उनकी एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें भावुक योगी आदित्यनाथ अपनी मां को एकटक देखे जा रहे हैं।

End of Feed