UP News: 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के 18 शहरों में 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। योजना में वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, नोएडा और जेवर भी शामिल हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने के लिए योगी सरकार 1725 AC इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और आगरा सहित 18 शहरों में इन बसों का संचालन होगा।

UP Roadways AC Buses

उत्तर प्रदेश में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

नोएडा के साथ जेवर को भी इस योजना में शामिल किया गया है। सरकार ने बसों के संचालन के लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल अपनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बसों की खरीद निजी ऑपरेटर करेंगे, जबकि यात्रियों का किराया राज्य सरकार तय करेगी।

End of Feed