MLC चुनाव के नतीजों के बाद आज अमित शाह का लखनऊ दौरा, 2027 के मिशन के लिए होगी अहम बैठक

विधान परिषद (MLC) चुनावों में 6 सीटों पर जीतने के बाद बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का रोडमैप तैयार कर लिया है। इसी को लेकर लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में गृह मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगे।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी शंखनाद की रूपरेखा तय कर ली है। गौरतलब है कि 11 सीटों पर घोषित हुए अंतिम नतीजों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुल 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के खाते में 5 सीटें गई हैं। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। गृह मंत्री का यह दौरा 2027 के चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

amit shah

आज बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रहेंगे गृह मंत्री (फाइल फोटो)

"हम इन नतीजों की विस्तृत समीक्षा करेंगे"

बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। हालिया MLC चुनाव परिणामों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के नतीजों में पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। अगर आप वोट शेयर के आंकड़ों को देखें, तो पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी का वोट प्रतिशत और जनाधार काफी बढ़ा है। फिर भी हम इन नतीजों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह कार्यसमिति को संबोधित करेंगे, जिसके साथ ही 2027 के चुनावी अभियान की औपचारिक और प्रभावी शुरुआत हो जाएगी।

End of Feed