UP, Bihar Weather Report: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, यूपी में मौसम है सुहाना

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा:

UP, Bihar Weather Forecast Today: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते मौसम में ठंड का एहसास घुल गया है। वहीं यूपी में हल्की ठंडक के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। बिहार में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अगले कुछ दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिससे कई राज्यों के मौसम में बदलाव दिखेगा।

Weather Forcast.

आपके शहर में मौसम का हाल

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिन तक यहां हल्की धुंध नजर आने की आशंका है। दिल्ली के कुछ इलाकों में 23 अक्टूबर से एक ताजा सिस्टम का प्रभाव दिखेगा। जिसके कारण मौसम फिर बिगड़ने वाला है। दो दिनों के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदा बांदी देखने को मिल सकती है साथ ही आसमान भी बादलों से ढका रहेगा।

End of Feed