UP में बड़े हमले की थी तैयारी...ISI के इशारे पर मॉड्यूल रच रहे थे साजिश; ATS ने चौंकाया

उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (UP ATS)- "बाराबंकी का रहने वाला दानियाल अशरफ और कुशीनगर का रहने वाला कृष्णा मिश्रा, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के संपर्क में हैं और उनके कहने पर उत्तर प्रदेश और भारत के दूसरे शहरों में कई ज़रूरी जगहों, पुलिस स्टेशनों, चौकियों वगैरह पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों दानियाल अशरफ और कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ये दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे और भारत में संवेदनशील संस्थानों, पुलिस ठिकानों और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे थे।

UP ATS big action news

यूपी एटीएस ने पकड़े दो पाकिस्तानी मॉड्यूल (फोटो-ANI)

ATS को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। उन्हें पहले दोस्ती और लालच देकर अपने संपर्क में लाया जाता है, फिर धीरे-धीरे कट्टरपंथी बनाकर आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है। इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए ATS ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई।

End of Feed