फर्जी आधार कार्ड रैकेट पर यूपी ATS का वार, टेक्निकल एक्सपर्ट गिरफ्तार

यूपी ATS ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी को खलीलाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह का टेक्निकल एक्सपर्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए हैं। उसे आगे की पूछताछ के लिए लखनऊ ले जाया गया है।

Fake Aadhaar Card Racket: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में ATS ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत खलीलाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया शख्स इस गैंग की तकनीकी मदद कर रहा था। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

CRIME

फाइल फोटो

ATS की छापेमारी में बड़ा खुलासा

अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान नौहरंगिया गांव के निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आरोपी को बुधवार देर शाम खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी इलाके में स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उस बड़े फर्जी आधार कार्ड रैकेट की जांच के तहत की गई, जिसका खुलासा लखनऊ ATS ने अगस्त 2025 में किया था। उस समय एटीएस ने गोरखपुर समेत कई जिलों में छापेमारी की थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

End of Feed