'हिंदू से मुसलमान बना था रहमान'​​, छांगुर बाबा गिरोह का एक और शख्स गिरफ्तार

Changur Baba Case: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने देहरादून जिले से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है जिसके तार कथित तौर पर छांगुर बाबा गिरोह से जुड़े हुए हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 2014-15 में रहमान हिंदू से मुसलमान बना था।

Changur Baba Case: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने देहरादून जिले से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है जिसके तार कथित तौर पर छांगुर बाबा गिरोह से जुड़े हुए हैं। छांगुर बाबा पर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने और विदेशों से हवाला के जरिए धन प्राप्त करने के आरोप हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यूपी एटीएस ने रहमान को बृहस्पतिवार को सहसपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया था।

Arrest

छांगुर बाबा गिरोह से जुड़ा एक शख्स गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

'हिंदू से मुसलमान बना था रहमान'

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, अजय सिंह ने बताया कि रहमान के खिलाफ विस्तृत जांच की गई जिसके बाद उसे आगरा ले जाया गया जहां उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि 2014-15 में रहमान हिंदू से मुसलमान बना था। उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस ने देहरादून पुलिस के साथ कुछ और इनपुट भी साझा किए थे जिसके बाद रानीपोखरी क्षेत्र की एक संदिग्ध युवती के बारे में पता चला जो रहमान के संपर्क में थी।

End of Feed