गठबंधन में दरार? सपा उम्मीदवारों की सूची पर भड़के कांग्रेस MP इमरान मसूद, बोले- 'तय करें बीजेपी से लड़ना है या हमसे'

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सहारनपुर की बेहट और ग्रामीण सीटों पर सपा के दांव से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद नाराज हैं और गठबंधन में दरार के संकेत मिल रहे हैं।

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के भीतर खींचतान और तनाव चरम पर पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग (सीटों के बंटवारे) को लेकर आधिकारिक सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सपा द्वारा घोषित सीटों में पश्चिम यूपी की सहारनपुर जिले की बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटें शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस अपना मजबूत दावा ठोक रही थी। सपा के इस कदम से सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद बेहद नाराज बताए जा रहे हैं और उन्होंने सीधे तौर पर सपा की नीयत पर सवाल उठाए हैं।

imran masood on sp candidate list

मसूद बोले- बातचीत में गंभीरता की कमी

इमरान मसूद का तीखा हमला: "आप हमसे लड़ना चाहते हैं या बीजेपी से?"

सपा की पहली सूची आने के तुरंत बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में अखिलेश यादव की रणनीति और गंभीरता पर सवाल खड़े किए।

End of Feed