बेमौसम बारिश बनी किसानों की मुसीबत, गेहूं की कटाई पर फिरा पानी, आम के बाग भी हुए खराब!

मार्च माह में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण यूपी, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में फसलों को फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कटाई के समय हुई बारिश से खेतों में पड़ी फसल खराब हो गई, जबकि आम की फसलों को भी नुकसान हुआ है। जिसके बाद किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं और सरकार सर्वे कर राहत देने की प्रक्रिया में जुटी है।

यूपी, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में 14 मार्च के बाद से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव हुआ है। जिसकी वजह से तेजी से बढ़ती गर्मी से बड़ी राहत मिली। लेकिन इस बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गेहूं और आम की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसके कारण कई राज्यों में किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

crop damage

बेमौसम बारिश से आम की फसलों को नुकसान

बारिश के कारण गेहूं की तैयार फसलें खराब

बेमौसम बारिश के कारण पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में भी गेहूं की तैयार फसल खराब हुई है। हरियाणा में तो कई जगहों पर फसल कट चुकी थी और खेतों में पड़ी हुई थी। लेकिन बारिश के कारण फसल पूरी तरह से भीग गई। झज्जर जिले के अमादलपुर गांव के किसानों ने बताया कि बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। पंजाब में भी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस कारण दोनों राज्यों के किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

End of Feed