फिरोजाबाद के टूंडला में गिरा निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज, कई मजदूर दबे

फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार को निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की शटरिंग अचानक गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। मलबे में पांच मजदूर दब गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार को निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की शटरिंग अचानक गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। मलबे में पांच मजदूर दब गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई। अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, रेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर बचाव और राहत कार्य में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, अचानक हादसा होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के पीछे ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह हादसा टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास हुआ है। यहां रेलवे का ओवर ब्रिज बन रहा है।

Tundla bridge collapses Case

फिरोजाबाद के टूंडला में गिरा निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज (फोटो-Twitter)

निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा

टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास रेलवे का फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा था।एनबीटी के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे के आसपास टूंडला तहसील में रेलवे लाइन के ऊपर निर्मणाधीन ओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर दब गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची।

End of Feed