पूर्वोत्तर भारत की वो रहस्यमी जगह जहां एक करोड़ से बस एक कम हैं मूर्तियां, जानें कब और किसने रचा चट्टानों के बीच ऐसा अद्भुत संसार?

पूर्वोत्तर भारत की वादियों में बसा एक स्थल, जहां चट्टानों पर उकेरी गई अनगिनत आकृतियां इतिहास की मौन गाथा सुनाती हैं। यह स्थान न केवल अद्वितीय शिल्पकला का प्रतीक है, बल्कि लोककथाओं और रहस्यमय किंवदंतियों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। यहां की मूर्तियां शास्त्रीय और लोक कला का ऐसा संगम हैं, जो सदियों पुरानी सांस्कृतिक चेतना को सजीव कर देती हैं। इस धरोहर की रहस्यमय बनावट और पौराणिक कथा इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत में एक अनमोल रत्न बनाती है।

Unakoti Tripura History: भारत की धरती केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि एक अनोखी चेतना और भावनात्मक एकता का प्रतीक है। यहां की हर मिट्टी, हर कण, किसी न किसी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या सामाजिक विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है, जो समय के साथ और भी अधिक प्रासंगिक और जीवंत होता चला जाता है। भारत का हर राज्य अपनी अनूठी पहचान और परंपराओं के साथ एक विशिष्ट सांस्कृतिक परत ओढ़े हुए है। इन्हीं में से एक है पूर्वोत्तर भारत, जो अपनी असाधारण प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जातीय विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं, जैव विविधता और ऊर्जा संसाधनों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। लेकिन पूर्वोत्तर भारत की पहचान केवल प्रकृति या संस्कृति तक सीमित नहीं है। यह भूमि अपने भीतर रहस्य, एकांत और प्राचीनता की एक अनकही कथा भी समेटे हुए है। यहां एक ऐसा स्थल है, जहां जंगलों के बीच चट्टानों पर उकेरी गई लगभग एक करोड़ से बस एक कम मूर्तियों का अस्तित्व है यह स्थान न केवल स्थापत्य कौशल का शानदार उदाहरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि भारत की सांस्कृतिक गहराई कितनी विशाल और रहस्यमयी है। ऐसे में आइए जानते हैं पूर्वोत्तर भारत की इस दिलचस्प जगह के बारे में।

Unakoti Tripura History

पूर्वोत्तर भारत की वो जगह जहां हैं एक करोड़ से बस एक कम मूर्तियां

उनाकोटी कहां है? (फोटो: iStock)

पहाडों की गोद में बसा उनाकोटी

पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा राज्य में रघुनंदन पहाड़ियों की गोद में बसा 'उनाकोटी' एक प्राचीन और रहस्यमय धरोहर स्थल है। संस्कृत में 'उनाकोटी' का अर्थ होता है "एक करोड़ से एक कम", और ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर चट्टानों को काटकर लगभग इतनी ही संख्या में मूर्तियां और आकृतियां उकेरी गई हैं। यह स्थल शैव परंपरा से जुड़ा हुआ है और इसके अस्तित्व के प्रमाण कम से कम 7वीं शताब्दी तक के मिलते हैं। संभावना यह भी है कि यह समय इससे भी अधिक प्राचीन हो सकता है। उनाकोटी की पहाड़ियां भारत में सबसे बड़ी उभरी हुई चट्टानी नक्काशीदार संरचनाओं में गिनी जाती हैं। यहां की विशाल मूर्तियां सीधे पहाड़ी ढलानों पर उकेरी गई हैं, जो इस क्षेत्र की अद्वितीय शिल्पकला का प्रमाण देती हैं। ये आकृतियां उथली (हल्के उभार वाली) नक्काशी की तकनीक से बनाई गई हैं, जिसमें चित्रों को गहराई में नहीं, बल्कि सतही रूप से उकेरा गया है। यह शैली इसे अन्य मूर्तिकला स्थलों से अलग बनाती है।

End of Feed