Ujjain khade Hanuman Mandir News: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर सियासत गरमाई; उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, लगाई ये गुहार

Ujjain khade Hanuman Mandir News: उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा और आस्था को बनाए रखने की मांग की है।

Ujjain khade Hanuman Mandir News: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं उज्जयिनी के हैं और उज्जैन शहर एवं वहां के धार्मिक स्थलों की गरिमा को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता।उमा भारती ने पत्र में भोपाल के कमलापति पार्क के आगे सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि शिवराज सरकार के समय सड़क चौड़ीकरण के दौरान वहां स्थित मस्जिद को छुआ तक नहीं गया और पूरा प्लान बदलकर सड़क बनाई गई थी।

Uma Bharti on Ujjain Hanuman Mandir

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर सियासत गरमाई

उन्होंने कहा कि विकास और आस्था को साथ लेकर चलते हुए यही समाधान उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के मामले में भी अपनाया जा सकता है। पत्र में उमा भारती ने मुख्यमंत्री से इस मामले में उचित समाधान निकालने की अपील की है।

End of Feed