उज्जैन शाही मस्जिद विवाद : समुदाय खुद हटा रहा अवैध हिस्सा, काजी बोले अफवाहों पर ध्यान न दें

उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के बीच छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय के लोग खुद ही हटा रहे हैं। कलेक्टर और शहर काजी ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।

Ujjain: महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां जोरों पर हैं। इसकी व्यवस्थाओं में हर समुदाए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। लोग विकास कार्यों के लिए खुद आगे आकर अपने घरों-धर्मस्थलों को हटा रहे हैं। दूसरी ओर, उज्जैन प्रशासन और शहर काजी ने भी आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Ujjain Kaji

शहर काजी खली कुर्रे रहमान की लोगों से खास अपील

इसे लेकर उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं, मास्टर प्लान के हिसाब से मार्गों का चौड़ीकरण चल रहा है। इसमें अच्छी बात यह है कि सभी धर्म-समुदाय के लोग स्वतः इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। उनके मकान, धर्मस्थल जो भी बीच में आ रहे हैं, उन्हें वे स्वतः हटा रहे हैं।

End of Feed