उज्जैन रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई यात्री की जान, चलती ट्रेन के नीचे जाने से रोका, देखें Video

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर RPF कांस्टेबल ने चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री की जान बचाई। यात्री ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से घिसटने लगा था। जवान ने तुरंत उसे ट्रेन से दूर खींचकर सुरक्षित बचा लिया।

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने तत्परता और साहस दिखाते हुए चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की जान बचा ली। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई इस घटना में कांस्टेबल रामचंद्र यादव ने अपनी सूझबूझ से यात्री को चलती ट्रेन के नीचे जाने से बचाया। आरपीएफ जवान के इस साहसिक कदम से एक बड़ा हादसा टल गया।

Ujjain RPF

उज्जैन स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गाड़ी संख्या 17606 कांचीगुड़ा एक्सप्रेस उज्जैन रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान इटारसी निवासी 40 वर्षीय संदीप चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन चलती ट्रेन में चढ़ने के कारण अचानक उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए और घिसटने लगे।

End of Feed